Connect with us

उत्तराखंड

*नैनीताल: पाइलेट बाबा आश्रम में ताले तोड़ने और मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी*

नैनीताल। पाइलेट बाबा आश्रम में बुधवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब आश्रम के केयर टेकर ने कुछ लोगों पर कमरों के ताले तोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया।

पीड़ित राहुल कुमार ने ज्योलीकोट पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब वह ताले टूटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद एक युवक मनोज ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि मनोज ने बाबा रामगिरी के साथ भी मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News