Connect with us

उत्तराखंड

*यहां चोरी की योजना बना रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

हल्द्वानी। देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे दो युवकों को गश्त कर रही पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से आला नकब और चाबी का गुच्छा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही थी।

मंडी चौकी पुलिस होंडा बाईपास फायर स्टेशन के पास गश्त पर थी। इसी दौरान एफटीआई जंगल से सटी दीवार के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े मिले। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से आला नकब, चाबी का गुच्छा आदि बरामद हुआ है।

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मो. सलमान पुत्र मो. यामीन निवासी वार्ड नं. 14 मोहम्मदी मस्जिद के पास इन्द्रानगर और नरेश जाटव पुत्र गंगाराम निवासी नवी वख्स मुड़िया चौकी चुरैलीडाम थाना बहेड़ी बताया। पूछताछ में पता चला की दोनों गल्ला मंडी क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News