Connect with us

उत्तराखंड

*चोरी की योजना बना रहे दो चोरों को पुलिस ने दबोचा, औजार बरामद*

हल्द्वानी। देर रात बनभूलपुरा क्षेत्र में दो चोर किसी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जिन्हें गश्त कर रही पुलिस ने योजना बनाने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान रेलवे कॉलोनी में पेड़ की आड़ में दो युवक संदिग्धावस्था में दिखे। जो पुलिस को देखकर सकपका गए और भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से आलानकब, पेचकस, चाबी का गुच्छा समेत ताले तोड़ने के अन्य औजार बरामद ‌हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजीम पुत्र मोहम्मद सलीम व मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी गफूरबस्ती बताए। दोनों ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और दुकान के ताले तोड़ने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया हैै।

More in उत्तराखंड

Trending News