Connect with us

उत्तराखंड

*संविदा कर्मी पर महिला से दुराचार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Ad

उत्तराखंड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ब्लॉक कार्यालय में संविदा कर्मी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चम्पावत जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी पंकज फर्त्याल को गिरफ्तार किया गया है।

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 2022 में बाराकोट ब्लॉक कार्यालय के पास एक कैंटीन चला रही थी, जहां आरोपी पंकज फर्त्याल ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला के मुताबिक, आरोपी ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके विश्वास का फायदा उठाया, और अब वह शादी के वादे से पलट गया।

महिला तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, आरोपी भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। महिला के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी पंकज फर्त्याल को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर पिंकी धामी कर रही हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News