उत्तराखंड
*बिजली का करंट लगने से फैक्ट्री श्रमिक की दर्दनाक मौत*
लालकुआं। एक फैक्ट्री श्रमिक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम हनुमान मंदिर निवासी 45 वर्षीय भोपाल सिंह कोरंगा बुधवार की प्रातः चार बजे स्लीपर फैक्ट्री में ड्यूटी करने के लिए गया। ड्यूटी के दौरान भोपाल अचानक करंट की चपेट में आ गया। यह देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उसे किसी तरह करंट से मुक्त कराकर हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
फैक्ट्री के प्रबंधकों द्वारा मृतक भोपाल के परिजनों को साढ़े छह बजे घटना की जानकारी दी। मृतक भोपाल की दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पता चला है कि स्लीपर फैक्ट्री में मजदूरों से मानक को ताक में रखकर काम कराये जाने के साथ ही सुरक्षा के पूरे प्रबंध भी नहीं है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।







