उत्तराखंड
*किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लीलता करने वाला गिरफ्तार*
रुद्रपुर। यहां किराए में रहने वाला युवक लंबे समय से किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था। समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री रोजाना की तरह बुधवार को ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली। बताया कि कालोनी में किराए पर रहने वाला नवीन सिंह पुत्री से छेड़छाड़ कर अश्लीलता करता है। पुत्री ने घर आकर बताया। इस पर युवक को कई बार समझाया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना महिला एसआई नेहा राणा कर रही। उन्होंने बताया कि आरोपी मूल रूप से जिला पिथौरागढ़ के धारचूला थाना असकोट का निवासी है। आरोपी को बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा व एसआई मुकेश मिश्रा ने घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।







