Connect with us

इवेंट

*राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा और समर्पण का संकल्प*

नैनीताल: नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल की ओर से भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने इस अवसर पर राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे भारत में दूरसंचार क्रांति के जनक रहे और उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाई। राजीव गांधी ने सूचना तकनीक (आईटी) को आम जनता से जोड़ने का कार्य किया और भारत की नई दिशा निर्धारित की।

कबड्वाल ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देते हुए महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाया, जिससे ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को बल मिला। साथ ही, उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर उन्हें राजनीति और राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा।

राजीव गांधी की दूरदर्शिता को याद करते हुए कबड्वाल ने कहा कि नवोदय विद्यालयों की स्थापना और सार्वजनिक टीकाकरण कार्यक्रम जैसे फैसलों ने भारत के सामाजिक और शैक्षणिक ढांचे को नई दिशा दी। उनके द्वारा शुरू की गई टीकाकरण व्यवस्था के कारण ही कोरोना महामारी के दौरान सफल वैक्सीनेशन अभियान संभव हो सका।

इस अवसर पर नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट, कैलाश अधिकारी, पप्पू कर्नाटक, बंटू आर्या, कनक साह, राजेंद्र सिंह मनराल, सुनीता आर्या, नासिर खान, आयुष कुमार, कमलेश तिवारी सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इवेंट

Trending News