Connect with us

Uncategorized

भवाली में विकासपुरुष प. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती पर मरीजों को फल व जूस वितरित किया।विकास पुरुष की दूरदर्शिता वाली सोच ने पहाड़ से मैदान तक इंडस्ट्री क्रांति की,जिसका लाभ आज भी लोग ले रहे हैं। खष्टी बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री

Ad

भवाली। नगर में सदी के जननायक विकास पुरुष, महान स्वतंत्रता सेनानी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण तिवारी  जयंती एवं पुण्यतिथि पर आज भवाली में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट एंव नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य के नेतृत्व में भवाली सेनेटोरियम अस्पताल में मरीजों को फल एवं जूस वितरण करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य‌ लाभ की कामना करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व पंडित नारायण दत्त तिवारी  ने उत्तराखंड ही नहीं अपितु पूरे देश में विकास की गंगा बहाई थी।

उन्होंने कहा उत्तराखंड में सिडकुल की स्थापना उन्होंने के शासनकाल में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए की गई थी।

विकास पुरुष की बहुत ही दूरदर्शिता वाली सोच के कारण ही आज तराई भाबर हो भीमताल हो हरिद्वार हो सभी जगह इंडस्ट्री लाकर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया था।

ऐसे महान विभूति को आज याद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कियें

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भवाली, पंकज कुमार आर्य, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट,धनी दुमका, राजेंद्र कुमार ,हर्षित, शेर सिंह बिष्ट, प्रकाश ,जया ,सुनीता, रविंद्र, राजू हरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized