उत्तराखंड
27 फरवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम, विभाग की तैयारियां पूरी
27 फरवरी यानी रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम की शुरुवात होने जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
पल्स पोलियों इंचार्ज डॉक्टर संजीव खर्कवाल और सुपरवाइजर दिनेश चंद्र पांडे ने बताया कि 27 फरवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम का आजोजन होना है। कहा इसके लिए अनुमानित जनसंख्या 50,486 है। जबकि अनुमानित 0 से 5 वर्ष के बच्चे 4,326 है। उन्होंने बताया 3 ट्राजिंट बूथ रिक्शा स्टैंड मल्लीताल, तल्लीताल बस स्टैंड व रिक्शा स्टैंड तल्लीताल बनाया गया है। कहा इसके अलावा घर घर अभियान जारी रहेगा।







