Connect with us

उत्तराखंड

*नैनीतालः भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट के लिए प्रचार में अभूतपूर्व समर्थन*

Ad

नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के विधायक सरिता आर्या जी के नेतृत्व में, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी  जीवंती भट्ट  का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस चुनाव प्रचार के दौरान, भाजपा समर्थक एवं पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ गोपाला सदन, वेभरली कंपाउंड, शेरवानी, मोहन पार्क, आरिफ कैसल होटल, कुर्मांचल बैंक, बालिका स्कूल, कुमाऊं मंडल विकास निगम ऑफिस, टी.आर.सी., कुमाऊं यूनिवर्सिटी ऑफिस एवं आवास क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया।

इस प्रचार में क्षेत्रीय जनता से अपील की गई कि वे भाजपा की प्रत्याशी जीवंती भट्ट को नगर पालिका चुनाव में विजय बनाएं। इसके परिणामस्वरूप, भाजपा प्रत्याशी को क्षेत्रीय जनता का भरपूर समर्थन और प्यार प्राप्त हुआ। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्री दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, पान सिंह, विक्रम सिंह रावत, मोहित आर्या, मोहित रौतेला, दीपक मेलकानी, हरीश राणा, विशाल वर्मा, नीतू जोशी, डॉ. भूवन आर्या, सोनू साह, खजान सिंह डंगवाल, भारती साह, शैलेंद्र सिंह बरगली, आशीष बजाज, भुपेंद्र बिष्ट, मंजू रौतेला, रीना मेहरा, कलावती असवाल, प्रेमा अधिकारी, तारा बोरा, दीपिका बिनवाल, लाल सिंह बिष्ट, हेम लता पांडे, अमिता साह, नीमा, विनिता पांडे, डॉ. भुवन आर्या, मनोज कुमार, विक्रम राठौर, ललित ढैला, मनोज जोशी, संतोष साह, बहादुर रौतेला, लक्ष्मण सिंह नेगी, गणेश राणा, भुपेंद्र बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड