Connect with us

इवेंट

*नैनीतालः 29वें होली महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तय*

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में विभिन्न संगठनों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र लाल साह, जहूर आलम और चंद्र लाल साह के नेतृत्व में 29वें होली महोत्सव के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट, युगमंच, शारदा संघ, नैनीताल समाचार और अन्य संगठनों की पहल पर आयोजित इस महोत्सव का मुख्य आयोजन 9 मार्च को दिन में 1 बजे से नैना देवी मंदिर परिसर में ‘खड़ी होली’ के साथ शुरू होगा। इसके बाद, राम सेवक सभा मल्लीताल में बच्चों और महिलाओं द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

महोत्सव के दौरान महिला और पुरुष होल्यारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, 12 फरवरी की सायं शारदा संघ में बैठ होली का आयोजन भी होगा। वहीं, नैनीताल समाचार द्वारा 13 मार्च को नैनीताल समाचार परिसर में आयोजित बैठ होली में वरिष्ठ होल्यार नरेश चमियाल को सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष युवाओं को पारंपरिक होली गायन से जोड़ने के लिए राजेंद्र लाल साह और नवीन बेगाना के नेतृत्व में एक युवा और बाल कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। महोत्सव के समापन पर शारदा संघ की ओर से छलड़ी के दिन प्रातः 11 बजे से होली आशीर्वाद जलूस निकाला जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में राजेंद्र लाल साह, मोहन चंद्र जोशी, जय जोशी, विनोद पांडे, जहूर आलम, दिनेश उपाध्याय, नवीन बेगाना, दीपक सहदेव, डॉ. हिमांशु पांडे, भास्कर बिष्ट, मनोज कुमार, मनु, बिशन सिंह मेहता, स्वतंत्र साह, कनिका रावत राणा, सुमन माहोरी, शांति रजवार, संजू, अदिति खुराना, श्रेयांशी राणा, प्रियअंश बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इवेंट

Trending News