Connect with us

Uncategorized

*नैनीताल: श्री राम सेवक सभा ने नव संवत्सर पर किया कार्यक्रम, फागोत्सव के विजेता सम्मानित*

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा नव संवत्सर 2082 के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज साह, आशीष बजाज और डॉ. किरण लाल साह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ राशि फल और वर्ष फल सुनाए। इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने देवी भगवती मैया, महिषासुर मर्दनी और कुमाऊनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व सभासद ईशा साह, आशीष बजाज, और डॉ. किरण लाल साह ने फागोत्सव 2025 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

फागोत्सव 2025 के पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार 7500 रुपये और ट्रॉफी मनोज कुमार मन्नू को, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये विमल जोशी को, और तृतीय पुरस्कार 3500 रुपये समय राज साह को प्रदान किया गया। इसके अलावा चार सांत्वना पुरस्कार 1000 रुपये के तहत डॉ. मोहित सनवाल, प्रखर साह, प्रमोद प्रसाद, और संभू को दिए गए।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता के संयोजकों हिमांशु जोशी और राजीव दुबे ने फागोत्सव की फोटो प्रदर्शनी लगाई, जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम में गिरीश जोशी, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, विमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, दिनेश भट्ट, हरीश राणा, घनश्याम साह, हीरा रावत, कमलेश ढौंडियाल, रेखा त्रिवेदी, अतुल साह, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, गोविंद, डॉ. मनोज बिष्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More in Uncategorized

Trending News