Connect with us

उत्तराखंड

*पांच वर्षीय बच्ची को खोने से बचाया: नैनीताल पुलिस ने दिखाई तत्परता, परिजनों को सौंपा*

नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सुमित चौधरी ने मानवीय संवेदनशीलता और पुलिस की तत्परता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया। घटना उस समय हुई जब चिता मोबाइल ड्यूटी में तैनात सुमित चौधरी को एक 5 वर्षीय बच्ची कनक अकेली घूमते हुए मिली।

पूछताछ में बच्ची कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी, लेकिन उसकी हालत देख तुरंत पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद हरियाणा के पानीपत से आए पर्यटक दंपति सचिन और निधि ने मल्लीताल पुलिस से संपर्क किया और अपनी बच्ची के लापता होने की जानकारी दी।

बच्ची की पहचान कनक (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर माता-पिता ने नैनीताल पुलिस और विशेष रूप से हेड कांस्टेबल सुमित चौधरी का आभार जताया।

More in उत्तराखंड

Trending News