Connect with us

Uncategorized

नैनीताल पुलिस ने किया 48 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, पांच मोटरसाइकिल/स्कूटी के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार*

हल्द्वानी। शहर के विकास कुमार मंडल पुत्र विनय कुमार मंडल निवासी नवादखेड़ा रामलाल कॉलोनी काठगोदाम द्वारा थाना काठगोदाम में आकर स्वंय की मोटर साईकिल का दिनांक 21 अक्टूबर को चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। साथ ही अन्य 02 लोगों द्वारा भी थाना काठगोदाम में उनकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई।वादियों की तहरीरों के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर नं0–133/25, 303(2) बीएनएस बनाम सौरभ आर्या, एफआईआर नं0 134/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व एफआईआर नं0 135/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 रविन्द्र सिह राणा के सुपुर्द की गयी।

उपरोक्त मामलों का खुलासा करते प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी ने बताया विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु मुखबिर मामूर किये गये। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गौलापुल के पास से लाल व काली रंग की मो0सा0 UK04AG-1939 हीरो एचएफ डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पूर्व में थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर.नं0- 133/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1- सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 26 वर्ष।

 

2- संजय बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट निवासी तल्ला बागजाला गौलापार काठगोदाम थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र – 24 वर्ष है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त गण ने पूछताछ पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे वह बेचने के लिए जा रहे थे। अभियुक्तों से थाना काठगोदाम पर पंजीकृत अन्य मुकदमों से सम्बन्धित चोरी की अन्य मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त सौरभ आर्या उपरोक्त की निशानदेही पर 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा 02 स्कूटी बरामद की गई। उक्त चोरी दुपहिया वाहनों के संबंध में भी हल्द्वानी तथा काठगोदाम में पूर्व में अभियोग दर्ज किए गए हैं।

 

 

आपराधिक इतिहास अभि0 सौरभ आर्या उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व पंजीकृत अभियोग का विवरण

1- एफआईआर नं0 – 153/2024, धारा 25 आर्म्स एक्ट (थाना बनभूलुपरा)

2- एफआईआर नं0 – 185/2024, धारा 379/411 भादवि (थाना हल्द्वानी)

3- एफआईआर नं0 – 97/2025, धारा 115(2)/131/191(2) बीएनएस (थाना काठगोदाम)अभि0 संजय बिष्ट उपरोक्त के विरुद्ध एफआईआर नं0 – 53/2023, धारा 379/411 भादवि (थाना काठगोदाम) पंजीकृत किया गया हैं।

पुलिस टीम में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष थाना काठगोदाम

,उ0नि0 रविन्द्र राणा प्रभारी चौकी खेड़ा, थाना काठगोदाम ,कानि0 11 अशोक रावत थाना काठगोदाम , कानि0 992 प्रेम प्रकाश थाना काठगोदाम,कानि0 851 सुरेन्द्र सिह थाना काठगोदा

एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को 2,500 रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

More in Uncategorized

Trending News