Connect with us

Uncategorized

नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा उम्मीदवार जीवन्ती भट्ट के साथ पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने किया जनसंपर्क* भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जीवन्ती भट्ट ने अपने समर्थकों के साथ एक विशाल जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस अभियान के तहत सुबह नगर पालिका कार्यालय, जल संस्थान, विद्युत कार्यालय और स्टेट बैंक परिसर का दौरा किया। इसके बाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में मल्लीताल बाजार में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया गया।

उप

 

इस जनसंपर्क के बाद, सूखाताल वार्ड में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने भाजपा प्रत्याशी जीवन्ती भट्ट का समर्थन किया। इसके बाद तल्लीताल बाजार में भी डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया गया और तल्लीताल क्षेत्र में एक और नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।

पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने सभा में संबोधित करते हुए कहा, “2022 में जब मैं शहरी विकास मंत्री था, तब मैंने नैनीताल शहर के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की थी। अफसोस है कि केवल 5 करोड़ रुपये का ही इस्तेमाल किया गया, बाकी धनराशि के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही इसे लाने का प्रयास किया गया।”

उन्होंने यह भी कहा कि नैनीताल में भाजपा की चेयरमैन नहीं होने के कारण जनता को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार है, लेकिन नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष न होने से विकास कार्यों में कमी आ रही है। मंत्री जी ने यह भी आश्वासन दिया कि अगर भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष बनती है, तो एक माह के भीतर कर्मचारियों का लंबित वेतन, पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, चुनाव प्रभारी कमल नयन, सह प्रभारी योगेश रजवार, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, शांति मेहरा, हरीश  राणा,विक्रम सिंह रावत, ज्योति ढौंडियाल, गजाला कमाल, रोहित भाटिया, अलका जीना, मीनू बुधलाकोटी, मंजू रौतेला, प्रोफेसर ललित तिवारी, कमलेश ढौंडियाल, दिग्विजय बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कलावती असवाल, के. एल. आर्या, संतोष आर्या, दया किशन पोखरिया, दीवान बिष्ट, संतोष साह, आशीष बजाज, विमल सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह, विकाश जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

More in Uncategorized

Trending News