उत्तराखंड
*नैनीताल नगर पालिका चुनाव: भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने मल्लीताल क्षेत्र में किया जनसंपर्क* *कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह*
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की नगर पालिका परिषद नैनीताल अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और नगरवासियों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। जीवंती भट्ट ने अपनी टीम के साथ आवागढ़, चार्टन लॉज, अमरालय, बी डी पांडे हॉस्पिटल सहित कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को बताया और आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया।
भट्ट ने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने की अपील की।
जीवंती भट्ट ने इस मौके पर कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता के हित में काम किया है और पार्टी के शासन में नगर पालिका परिषद नैनीताल में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों से भाजपा को एक बार फिर से मौका देने की अपील की ताकि नगर विकास की दिशा में और तेज़ी से कदम बढ़ाए जा सकें।
इस अवसर पर चुनाव संयोजक भानु पंत, अरविन्द सिंह पडियार, दया किशन पोखरिया, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, संगीता जलाल, विनिता पांडे, रानी साह, दिव्या साह, भारती साह, दीप पांडे, हेमा भट्ट, शैलेंद्र सिंह बरगली, संतोष साह, संजय कुमार, रितुल कुमार, रक्षित तिवारी, प्रभा पुंडीर सहित भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।







