राज्य
नैनीताल की युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र में रह रही नैनीताल की एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मूल रूप से बेतालघाट (नैनीताल) निवासी की तीन बेटियां ग्राम बघेलेवाला में किराये के मकान में रहती हैं। तीनों बहनें महुआखेड़ा गंज स्थित चिप्स बनाने वाली एक कंपनी में पिछले नौ माह से नौकरी कर रही थीं। उनकी पुत्री के अनुसार शाम करीब 7 बजे जब दूधवाला घर पहुंचा तो उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। पड़ोस के घर से सहारा लेकर कमरे की ग्रिल तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो काजल दरवाजे के सहारे फांसी पर लटकी मिली। इसके बाद आनन-फानन में मौजूद लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
- 39 दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
- पद्मभूषण से सम्मानित किए जाने पर सीएम धामी ने पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
- मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134वें संस्करण को सुना
- सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी
- मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करेंः डीएम