Connect with us
DevbhoomiLive24

इवेंट

*नैनीताल जिला बार का चुनाव कार्यक्रम घोषित*

नैनीताल। जिला बार के चुनाव कार्यक्रम का एलान बुधवार को कर दिया गया।

सह चुनाव अधिकारी दीपक रुबाली ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2024-2025 के लिए नई कार्यकारणी का चयन होना है। जिसके लिए प्रस्तावित है। जिसके लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक अधिवक्ताओ द्वारा सभी देयकों के भुगतान की तारीख 31 मई तय की गई है जिसके बाद 5 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन व उस पर आपत्तिया ली जाएंगी।

6 जून को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी जो सुबह 11 से दिन में 1 बजे तक चलेगी। 7 जून को नामांकन व उसी दिन 2 से 3 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया होगी। 12 जून को प्रत्यशियों द्वारा आमसभा का सम्बोधन 13 जून को मतदान के बाद शाम 4 बजे से मतगणना होगी व उसी दिन परिणाम को घोषणा की जाएगी वही वन बार वन वोट का नियम भी सख्ती से लागू किया जाएगा।

More in इवेंट

Trending News