इवेंट
*नैनीताल जिला बार संघ ने न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित कर दी विदाई*
नैनीताल। जिला बार संघ में सोमवार को न्यायिक अधिकारियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिला जज (प्रथम) विक्रम, न्यायिक मजिस्ट्रेट तनुजा कश्यप और न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) आयशा फरहीन को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। यह कार्यक्रम बार सभागार में आयोजित किया गया।
सेवा के दौरान न्यायालय में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए तीनों न्यायिक अधिकारियों को बार संघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। जिला बार संघ के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने अपर जिला जज विक्रम की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें संवेदनशील, न्यायप्रिय और अधिवक्ताओं के प्रति सदैव सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने वाला बताया। वहीं, सचिव दीपक रुवाली ने न्यायिक मजिस्ट्रेट तनुजा कश्यप और आयशा फरहीन की कार्यशैली को भी प्रशंसनीय बताया।
अपर जिला जज विक्रम ने अपने संबोधन में बार संघ की तारीफ करते हुए कहा कि बार और बेंच दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और एक-दूसरे के सहयोग से ही न्यायपालिका की सेवा को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एसीजेएम) नेहा कुशवाहा, उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, उपसचिव दीपक पांडेय सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, राजेंद्र कुमार पाठक, बी. के. सांगूड़ी, गिरीश खोलिया, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, डीजीसी सिविल पंकज बिष्ट, डीजीसी क्रिमिनल सुशील कुमार सिंह, एडीजीसी राम सिंह रौतेला, पूजा साह, हेमा शर्मा, संजय बिष्ट, फैजल साह, संजय सुयाल, अशोक मोलखी, दीपक सिंह, दानू, किरन आर्या, मो. खुर्शीद, संजय त्रिपाठी, कैलाश बल्यूटिया, अनिल बिष्ट, कैलाश जोशी, मुकेश चंद्र, पंकज कुमार, रवि कुमार, तरुण चंद्रा, मो. तस्लीम, ललित रावत, गंगा सिंह बोरा, रितेश सागर, सुभाष जोशी, मुकेश कुमार, हितेश पाठक, प्रमोद कुमार, गिरीश जोशी, शरत चंद्र साह, अखिल साह, भगवत सिंह जंतवाल, उमेश चंद्र कांडपाल, संतोष आगरी, अनिल हर्नवाल, दिनेश चंद्र आर्य, मुकेश कुमार, मनीष कांडपाल सहित अनेक अधिवक्ता एवं संघ के सदस्य उपस्थित थे।



