उत्तराखंड
*नैनीतालः भाजपा प्रत्याशी की नुक्कड़ सभा, समस्याओं के समाधान का किया वादा*
नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जिवंती भट्ट ने आज मंगावली क्षेत्र में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
भट्ट ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इन सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगी। साथ ही, उन्होंने मंगावली क्षेत्र और पूरे वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए सभासद प्रत्याशी प्रदीप आर्य को आशीर्वाद देने की अपील की, ताकि वार्ड का विकास तेज़ी से हो सके।
सभा के बाद, जिवंती भट्ट और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामजे क्षेत्र, चिड़ियाघर क्षेत्र और नारायण नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस जनसंपर्क अभियान में जनता का भारी रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रति देखा गया, जो आगामी चुनावों में पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहा है।







