इवेंट
*नैनीतालः भव्य होगा 29वें फागोत्सव, महिला होली दलों की रहेगी भागीदारी*
नैनीताल: सरोवर नगरी में 29वें फागोत्सव कार्यक्रम को लेकर श्री राम सेवक सभा सभागार में अध्यक्ष मनोज शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महामंत्री जगदीश बवाड़ी ने पत्रकारों से रूबरू होकर कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी होली महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए वृंदावन पब्लिक स्कूल और अमेरिकन किड्स स्कूल के 4 से 11 वर्ष तक के बच्चों का चयन किया गया है, जो श्री राम सेवक प्रांगण में अपनी प्रस्तुति देंगे।
महिला होली दलों की भी इस महापर्व में विशेष भूमिका होगी। इस बार 10 बाहरी शहरों से महिला होली दल और 14 स्थानीय महिला दल कुल 24 महिला होली दल इसमें भाग लेंगे। इन दलों में प्रतिभागी महिलाओं को इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कुल 24 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, हर्बल गुलाल का उपयोग बढ़ा दिया गया है, और इस वर्ष एक कुंटल की जगह दो कुंटल गुलाल उड़ाए जाएंगे। इसके लिए कपड़े के थैले भी तैयार किए गए हैं, जिन्हें प्रयोग में लाया जाएगा।
महामंत्री ने यह भी बताया कि श्री राम सेवक सभा के छोटे कलाकार राधा कृष्ण की होली कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मोंटू, विमल चौधरी, मिथिलेश पांडे, मोहित शाह, राजेंद्र शाह, गिरीश भट्ट, हीरा रावत प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद थे l
29वें फागोत्सव कार्यक्रम की सूची इस प्रकार है:
- 6 मार्च (बृहस्पतिवार): महिला होली जुलूस एवं स्वांग तल्लीताल धर्मशाला से उद्घाटन, 11 बजे
- 7 मार्च (शुक्रवार): महिला होली दलों द्वारा प्रस्तुति
- 8 मार्च (शनिवार): महिला बैठकी होली
- 9 मार्च (रविवार): रंग धारण एवं चिरबंधन
- 10 मार्च (सोमवार): आंवला एकादशी होली एकल गायन
- 11 मार्च (मंगलवार): स्कूली बच्चों की प्रस्तुति
- 12 मार्च (बुधवार): श्री राम सेवक सभा के कलाकारों की प्रस्तुति
- 13 मार्च (बृहस्पतिवार): होली जुलूस, पुरुष बैठकी होली, होलिका दहन
- 15 मार्च (शनिवार): छलड़ी का आयोजन
बाहरी महिला होली दलों की सूची:
- मधुवन महिला होली टीम, हल्द्वानी
- प्रगति महिला होली दल, लाल डांट हल्द्वानी
- पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच, हल्द्वानी
- जीवन वर्षा कला संगम समिति, बेतालघाट
- शिव शक्ति विहार, हल्द्वानी
- ऑल इंडिया वूमन कांफ्रेस, भवाली
- जय ईष्ट होली ग्रुप, जज फार्म हल्द्वानी
- अमरावती कलोनी बमोरी, हल्द्वानी
- माँ नन्दा – सुनन्दा होली समिति, भवाली
- माँ का आर्शीवाद, ज्योलीकोट
स्थानीय महिला होली दलों की सूची:
- सिद्धि होली दल (7 नं0)
- जय माँ वैष्णो होली समिति (अयारपाटा)
- मैं हाट कालिका समूह, स्टोनले कम्पाउण्ड, नैनीताल
- महिला होली दल, कृष्णापुर
- सम्पूर्ण वूमन वेलफेयर क्लब, नैनीताल
- माँ पाषाण देवी महिला होली ग्रुप, नैनीताल
- माँ जगदम्बा होली ग्रुप, तल्लीताल नैनीताल
- नव सांस्कृतिक संत्संग समिति, स्नोव्यू
- नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सूखाताल
- महिला होली टीम, शेर का डांडा
- जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर स्टॉफ हाउस, नैनीताल
- नैनी महिला जागृति संस्था, नैनीताल
- नैनी जागृति समूह, नैनीताल
- जीवन वर्षा कला संगम समिति, मेहरा गाँव







