Connect with us

उत्तराखंड

*नगर पालिका बन चुकी है भष्टाचार का अड्डाः नितिन कार्की*

नैनीताल। नगर पालिका अब जनसेवा का केंद्र नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और स्वार्थ का अड्डा बन चुकी है। हाल ही में किए गए फैसलों और कार्यों से यह स्पष्ट होता है कि नगर पालिका अब अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज कर सिर्फ निजी स्वार्थ और राजनीतिक फायदे के लिए काम कर रही है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा है कि नगर के प्रमुख स्थानों जैसे लेक ब्रिज चुंगी और सभी पार्किंग को ठेके से हटाकर पालिका के कब्जे में लेने की कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि नगर पालिका अब जनहित की बजाय अपनी योजनाओं को अपने हिसाब से संचालित करने के उद्देश्य से काम कर रही है। इस कदम को लेकर लोगों में भारी असंतोष है, क्योंकि इसे एक प्रकार की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है, जो नगर के विकास के खिलाफ है।

पार्किंग के बारे में जनता को पहले मुफ्त सेवाओं का वादा किया गया था, लेकिन अब उन्हें ₹25 प्रति घंटे के शुल्क के साथ लूटने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा, न्यायालय को भ्रमित कर गलत हलफनामे दाखिल किए गए हैं, जो न केवल कानूनी अपराध हैं, बल्कि यह नगर के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।

अशोक सिनेमा हॉल के पास प्रस्तावित बहु-स्तरीय पार्किंग को रोकने के लिए उच्च न्यायालय में गलत हलफनामे प्रस्तुत किए गए हैं, जिससे शहरवासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया है। इस प्रकार की कार्यवाहियां यह साबित करती हैं कि नगर पालिका अब एक प्रशासनिक संस्था न होकर एक राजनीतिक अखाड़ा बन चुकी है, जहाँ महत्वाकांक्षाएं, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियां हावी हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड