देश
मां ने अपने 14माह के कलेजे के टुकडे के साथ मौत लगाया गले
मां ने अपने 14 माह के जिगर के टुकड़े के साथ मौत को लगाया गले लगा लिया। चमोली के घाट तहसील के नंदा नगर में एक महिला अपने मृत बच्चे के साथ पेड़ से लटकी मिली। मृतका का मायका बांजबगड़ गांव में है। घटना की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर क्षेत्र के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी घटना की तहकीकात कर रहे हैं। तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि सरपाणी गांव के कुलवीर सिंह की 20 वर्षीय पत्नी अनीशा देवी का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। साथ ही उसका 14 माह का बच्चे का शव भी मिला, जो महिला के पीठ पर मिला। मृतका का मायका बांजबगड़ गांव में है। घटना की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर क्षेत्र के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी घटना की तहकीकात कर रहे हैं।







