राज्य
जीजा पर छेड़छाड़ और अन्य परिजनों पर गाली-गलौज, मारपीट का आरोप, 10 पर केस
सिडकुल थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जीजा पर छेड़छाड़ और अन्य परिजनों पर गाली-गलौज, मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।महिला का आरोप है कि बीते माह 26 मई की रात उसका जीजा नशे में उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। जब शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोप है कि दूसरे दिन रात के समय हाथ में कैंची और साथी और चार अज्ञात युवकों को लेकर फिर घर मे घुस आया। गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी।
आरोप है कि सिडकुल पुलिस एवं एसएसपी को मामले में शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर उसने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर करीब 10 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







