Connect with us

उत्तराखंड

*हल्द्वानी से लापता महिला को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से किया बरामद, परिजनों के सुपुर्द*

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र से लापता हुई महिला को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से सकुशल बरामद कर लिया है। जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस के अनुसार हिम्मतपुर तल्ला मुखानी क्षेत्र से 19 वर्षीय महिला तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत मुखानी थाना में दर्ज कराई और बरामदगी की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी और उसे बरामद कर लिया गया।

रविवार को एएचटीयू प्रभारी एसआई मंजू ज्याला कि टीम ने नेपाल बॉर्डर से सटे भारतीय इलाके से महिला को सकुशल बरामद किया है। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News