उत्तराखंड
*निकाह का झांसा देकर युवती से दुराचार, मुकदमा दर्ज*
रूड़की। युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर निकाह करने का झांसा दिया और लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवक निकाह करने से मुकर गया। युवती ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत की है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि युवती का आरोप है कि उसकी काफी अरसे से मंगलौर निवासी युवक शाहरूख से दोस्ती थी। जो बाद में प्यार में बदल गयी। युवती का आरोप है कि शाहरूख उसके साथ निकाह करने का झांसा देता रहा और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।







