उत्तराखंड
*ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी मैक्स, 11 यात्री हुए घायल*
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में भीषण हादसा हो गया। यहां देवप्रयाग-श्रीनगर हाईवे में बागवान के पास यात्रियों से भरे मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवप्रयाग श्रीनगर हाईवे में बागवान के पास एक ट्रक (PB13BR4640) और मैक्स वाहन (UA07M5229) की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में में मैक्स चालक समेत कुल 11 लोग घायल हो गये। जिनमें एक 5 साल की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिये बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन में सवार यात्री बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा कर ऋषिकेश की ओर निकले थे। इस बीच बागवान में ट्रक से टकरा गई।
इधर बेस अस्पताल श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम घायलों का उपचार करने में जुटी हुई है। एक की हालत गंभीर पाए जाने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायलों के नाम
अजय (47 वर्ष) पुत्र लेखूं मल ग्राम जूना ओल्ड बालेज अहमदाबाद
सोनिया (17 वर्ष) पुत्री अजय निवासी उपरोक्त
काजल (22 वर्ष) पत्नी अजय निवासी उपरोक्त
मोहित (22 वर्ष) पुत्र अजय निवासी उपरोक्त
प्रिया (21) पत्नी अरुण निवासी दिल्ली
यूबी (03) पुत्री अरुण निवासी दिल्ली
अरुण ( 37) पुत्र नामालूम,( प्रिया का पति ) निवासी दिल्ली
एकांत राठौर ( 25) पुत्र रामपाल राठौर निवासी गाजियाबाद
जितेंद्र (24 )पुत्र हंसी लाल निवासी मथुरा उम्र 24 वर्ष
रोहित (23) पुत्र कालीचरन निवासी ना मालूम
सेमुअल (25) मसीह पुत्र सुरजीत मसीह निवासी गुमानी वाला ऋषिकेश ( चालक टाटा सुमो)







