Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में कई प्रमुख अधिकारियों के तबादले*

Ad

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी प्रशासनिक फेरबदल प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत कई जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के पदों पर बदलाव किए गए हैं। विभाग ने यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यकुशलता और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए उठाया है, ताकि लोगों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इस बदलाव के पीछे राज्य सरकार के उद्देश्य को स्पष्ट किया, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विभागीय मूल्यांकन और कार्यकुशलता के आधार पर इन तबादलों को किया गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और मजबूत किया जा सके।

नए अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने जिलों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुधारने और बेहतर बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम करें। राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

इनके हुए तबादले

1. डॉ. प्रवीण कुमार, प्रभारी CMO पौड़ी को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया।

2. डॉ. पीके चंदोला, CMO उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश को प्रमुख परामर्शदाता ऑर्थोपेडिक सर्जन उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।

3. डॉ. पारूल को CMO कार्यालय पौड़ी से प्रभारी CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

4. डॉ. केके अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय रुद्रपुर को CMO उधमसिंह नगर बनाया गया।

5. डॉ. विनय कुमार त्यागी, उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर से हटाकर अपर CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

6. डॉ. प्रताप सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय देहरादून से हटाकर अपर CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

7. डॉ. विजय सिंह को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर देहरादून से हटाकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय कोटद्वार की जिम्मेदारी दी गई।

8. डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय बागेश्वर से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

9. डॉ. मनोज कुमार शर्मा को प्रभारी CMO उधमसिंह नगर से हटाकर CMO देहरादून का पद सौंपा गया।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड