Connect with us

उत्तराखंड

*पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कई नेता*

Ad

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। राज्य में जारी चुनावी माहौल के बीच दल-बदल की राजनीति ने भी जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कांग्रेस के कई प्रदेश व ज़िला स्तर के नेता भाजपा में शामिल हो गए। सीएम धामी ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास का परिणाम बताया।

भाजपा में शामिल होने वालों में सबसे प्रमुख नाम महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर का है। उनके साथ नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटनागर और दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा, “भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जो लोग पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रहित के कार्यों से प्रेरित हैं, उनका स्वागत है। ये सभी कार्यकर्ता राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देंगे और भाजपा की रीति-नीति को जनता तक पहुंचाएंगे।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम खटीमा से कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी के लिए बड़ा झटका है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कापड़ी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराया था, जिसके बाद धामी ने चंपावत से उपचुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। अब पंचायत चुनावों के बीच खटीमा में कांग्रेस का इस तरह से टूटना, विपक्ष के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड