Connect with us

उत्तराखंड

*इस विधान सभा में कांग्रेस के कई नेता समर्थकों के साथ हुए भाजपा में शामिल*

हल्द्वानी। कांग्रेस में इन दिनों भागमभाग मची हुई है। हर कोई पार्टी छोड़ने पर आमदा है। इस क्रम में दमुवाढूंगा की पार्षद व जिला योजना समिति नैनीताल की सदस्या विद्या देवी, अपने बेटे व युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्या व कई अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं।

गुरूवार को उन्होंने अपने साथियों के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेणू अधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष काठगोदाम किशोर जोशी व कई अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता स्वीकार की।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दयाल उपाध्याय, हरीश नेगी,नगर उपाध्यक्ष अरुण कुमार, रोषपाल मौर्या तथा भाजपा के अन्य कई नेता उपस्थित थे। विद्या देवी हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम के वार्ड न 37 की पार्षद एवं जिला योजना समिति नैनीताल की सदस्य हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News