राज्य
मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष को जान का खतरा, 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा
मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं।
कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने इस ट्रस्ट के नाम से मिलता-जुलता ट्रस्ट बनाकर पैसों की उगाही करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब मनसा देवी ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों से अपनी जान का खतरा बताया है। उन्हों पोलने कहा कि फर्जी ट्रस्ट बनाने वाले उनकी हत्या करा सकते हैं।







