उत्तराखंड
*कलयुगी सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री को बनाया हवस का शिकार, डराने-धमकाने का भी आरोप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस*
रानीखेत। निकटवर्ती गनियादयोली में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कलियुगी सौतेले पिता पर नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि रविवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने सौतेले पिता मोo युसुफ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर में दी गई जानकारी के अनुसार लड़की ने बताया कि 24 जून की रात उसके सौतेले पिता जोकि कारपेंटर का काम करते हैं, ने उसके साथ 2 बार दुष्कर्म किया।
उसके बाद किसी को बताने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग की सूचना पर पुलिस आरोपी युसुफ के खिलाफ आई पी सी की धारा 323, 376, 506 एवं पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कर लड़की को नारी निकेतन भेज दिया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी अंतिम लोकेशन मुरादाबाद सर्च की गई है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।







