Connect with us

उत्तराखंड

*खेल-खेल में घर में बनी पानी की टंकी में गिरी मासूम, मौत*

अल्मोड़ा। खेलने के दौरान घर में बनी पानी की टंकी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना से परिवारजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार हवालबाग विकासंखड के ग्राम पंचायत पहल में बुधवार सुबह तीन वर्षीय रीतिका घर पर बच्ची खेल रही थी। इस बीच पानी की टंकी में वह गिर के डूब गई। यह देख परिजन बहुत घबरा गए। बच्ची को बेस अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत काफी देर तक चिंताजनक बनी हुई थी।

उसे उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। बच्ची का नाम रितिका है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गिरने की जानकारी भी परिजनों को देर से मिली। जिस कारण उसे अस्पताल लाने में भी देरी हो गई। शायद यही कारण रहा कि डॉक्टर उसे बचा नहीं पाये। घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।

More in उत्तराखंड

Trending News