Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड: रामा पैनल्स कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी, टैक्स चोरी की जांच*

उत्तराखंड में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर के सिडकुल स्थित रामा पैनल्स कंपनी पर छापा मारा है।

आयकर विभाग की टीम ने दो गाड़ियों में पहुंचकर कंपनी के दस्तावेजों की छानबीन शुरू कर दी है, जो लगभग तीन घंटे से जारी है। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये की संभावित टैक्स चोरी से जुड़ी बताई जा रही है।

रामा पैनल्स कंपनी लकड़ी की प्लाई बनाने के कारोबार में संलग्न है और यह कंपनी सेक्टर नौ के प्लॉट आठ में स्थित है। छापे के दौरान कंपनी के गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं थी और कंपनी प्रबंधन ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

More in उत्तराखंड

Trending News