Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड में फिर हत्याकांड: युवक की हत्या कर शव कूड़ेदान में डाला*

उत्तराखंड में हत्याओं का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा। गुरुवार को प्रदेश में एक और हत्याकांड सामने आया है। हरिद्वार जिले के रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन गांव स्थित श्मशान घाट के पास कूड़ेदान में एक युवक का शव मिला। शव पर चाकू के गहरे घाव थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उसकी हत्या की गई है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है, जो शाम से लापता था। घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ था, जिससे यह घटना और भी रहस्यमय बन गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। इस हत्याकांड ने जिले में एक बार फिर सनसनी फैला दी है।

More in उत्तराखंड

Trending News