Connect with us

Uncategorized

सामाजिक संस्था जनहित संगठन की आम बैठक में उठी ई रिक्शा को रात 8 बजे से चलाने की मांग, स्थानीय लोगो को रात में आवागमन की खासी दिक्कत।

Ad

 

 

नैनीताल।जनहित संस्था की आम बैठक मल्लीताल  श्री राम सेवक सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगमोहन बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। बैठक में संस्था द्वारा विभिन्न सार्वजनिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम नैनीताल शहर में सार्वजनिक रूप से उत्कृष्ट समाजसेवी व कार्यकर्ता को सम्मानित करने पर विचार किया। सदस्यों से आग्रह किया गया कि ऐसे समाजसेवी का नाम संस्था के समक्ष रखे। इसी क्रम में  जगमोहन सिंह बिष्ट, महेश चन्द्र आार्य व दिव्या साह द्वारा समाजसेवियों के नाम सुझाएं गये। इसके अलावा बी०डी०पाण्डे चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर पुनः पत्राचार कर कार्यवाही की जाये। नैनीताल में जिलाधिकारी नैनीताल व लोक निर्माण विभाग को पूर्व में पार्किंग की उचित व्यवस्था न किये जाने पर आक्रोश प्रकट किया गया। अगले बिन्दु पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन नवम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नगरपालिका परिषद् नैनीताल को संस्था द्वारा बी०एम०साह पार्क के सम्मुख स्थान पर एक सुलभ शौचालय बनाये जाने के अनुरोध पर कोई कार्यवाही न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया गया और इस सम्बन्ध में पुनः आगे पत्राचार किया जाये। संस्था द्वारा गोलघर से पुराना घोड़ा स्टैण्ड तक परिष्ठ नागरिकों के आवागमन हेतु रैम्प हेतु लिखे पत्र पर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर पुनः पत्राचार कर अनुरोध किया जाये।

 

बैठक में कुछ सदस्यों द्वारा माल रोड में रात्रि 8:00 बजे के उपरान्त ई-रिक्शा संबालित न होने पर अत्यधिक आक्रोश प्रकट किया, इस अव्यवस्था से सामान्य जन के लिये रात्रि के समय काफी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस सम्बन्ध में ई-रिक्शा रात्रि में 8:00 बजे से 10:30 बजे तक चलाये जाने के लिये पत्राचार किया जाये।

 

बैठक के अन्त में स्थानीय स्तर पर दिवंगत हुए  मनोज तिवारी, पूर्व सभासद नगरपालिका  गजाला खान, पूर्व सभासद व स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी  पदमा साह की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

बैठक में श्री जगमोहन सिंह बिष्ट  के अलावा , अशोक साह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  दिव्या साह उपाध्यक्ष,  महेश चन्द्र आर्या महासचिव,  भुवन कुमार आर्य,  रईस अहमद,  सिद्धार्थ बिष्ट,  चन्द्रा पन्त,  विजय साह,  वकीलउ‌द्दीन,  इत्यादि उपस्थित थे।

 

 

Ad

More in Uncategorized

Trending News