राज्य
पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे के गले पर चाकू से किया वार
पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके फरार हो गया। गंभीर घायल युवक को उपचार के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विंग नंबर पांच में हुई। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत के मुताबिक क्षेत्र निवासी युवक अपने दोस्तों डीके व अन्य दो युवकों के साथ पार्टी कर रहा था। शुक्रवार को भी सुबह से ही साथ थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि एक ने दूसरे के गले पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को प्रेमनगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से उसे दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उस की सर्जरी की है। फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।







