Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड वन विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव*

उत्तराखंड में शासन ने वन विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। शासन स्तर से जारी आदेशों के तहत, भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं और कुछ अधिकारियों को नई तैनाती भी दी गई है।

यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट:

कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक, से परियोजना और सामुदायिक वानिकी उत्तराखंड की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उन्हें अब योजना और वित्तीय प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी सुबुद्धि, प्रमुख वन संरक्षक, को जैव विविधता उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले से ही राज्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

निशांत वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक, से योजना और वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उन्हें अब वनाग्नि आपदा प्रबंधन उत्तराखंड देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सुशांत पटनायक, मुख्य वन संरक्षक, को परियोजना और वानिकी देहरादून की नई जिम्मेदारी दी गई है।

सुबोध कुमार काला, उप वन संरक्षक, को उप मुख्य कार्याधिकारी कैंपा की जिम्मेदारी दी गई है।

ये बदलाव वन विभाग की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने और राज्य में पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News