राज्य
पति पत्नी और वो.. पति ने दोनों को 50-50 प्यार देने के लिए यह रखी शर्त
फैमिली काउंसलिंग सेंटर में पति पत्नी औऱ वो का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि एक युवक पत्नी और प्रेमिका दोनों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। जब कोई रास्ता नहीं निकलता तो उसने पत्नी और प्रेमिका में दिनों का बंटवारा कर दिया। उसने कहा कि वो दोनों को 50-50 प्यार देगा। वो तीन दिन प्रेमिका के साथ रहेगा तो तीन दिन पत्नी के साथ। और एक दिन अपनी मर्जी का मालिक रहूंगा। वो मां कें साथ समय बिताएगा। इस प्रस्ताव को प्रेमिका मान गई। पत्नी को मनाने के लिए उसने सात दिन का समय मांगा है। बताया जा रहा है दंपती की शादी काे 8 साल हो चुके हैं। पति फैक्ट्री में काम करता है। परिवार परामर्श केंद्र पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी पर ढाई साल लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने के बाद अपनाने से इंकार करने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि प्रेमी से उसे एक बच्चा भी है। काउंसलिंग के दौरान प्रेमी ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं।
कुछ साल पहले पत्नी झगड़ा करके बच्चों समेत मायके चली गई थी।बताया कि इसी दौरान वह एक शादीशुदा महिला के संपर्क में आया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। महिला के भी दो बच्चे हैं। इसी दौरान महिला के पति की बीमारी से मौत हो गई। जिसके बाद से महिला और वह लिव इन रिलेशनशिप में रहे जिससे उनके एक बच्चा भी है।
विवाद कुछ महीने पहले से शुरू हुआ। पत्नी घर लौटी तो उसे पति के संबंधों का पता चला। वह प्रेमिका से संबंध खत्म करने की जिद पर अड़ गई।







