नैनीताल
दहेज में 2 करोड़ और फ्लैट की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास, ससुर, मामा और मामी ने मिलकर घर से निकाला
काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में 2 करोड़ और फ्लैट की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास, ससुर, मामा और मामी ने मिलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला का कहना है कि ससुरालियों की नोएडा में फैक्ट्री है। इधर पीड़िता के पिता स्टोन क्रशर के मालिक हैं। इधर महिला की तहरीर के बाद काठगोदाम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम कृष्णाकुंज हरिपुर कर्नल वार्ड नम्बर 13 निवासी की शादी सेक्टर-30 नोएडा यूपी निवासी से हुई। शादी के समय मायके पक्ष ने ऑडी कार, जेवरात समेत अन्य सामान दिया था। बावजूद इसके कुछ दिन बाद से ही ससुराली ने दहेज की मांग की और मारपीट करने लगे। इस बात की सूचना पर पिता बेटी से मिलने पहुंचे तो ससुरालियों ने उनसे दहेज में 2 करोड़ रुपये और एक फ्लैट देने को कहा। पिता ने असमर्थता जताई तो उन्हें अपमानित करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद महिला को भी घर निकाल दिया गया। महिला ने अपने पति, ससुर, सास, मामा और मामी के खिलाफ शिकायत की। तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।







