Connect with us

उत्तराखंड

*श्री राम सेवक सभा के खिचड़ी महाभोग में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद* *पूर्व विधायक संजीव आर्य भी हुए शामिल*

Ad

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित खिचड़ी महाभोग कार्यक्रम में आज सैकड़ों भक्तों ने भगवान सूर्य एवं शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए नया खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी को भगवान सूर्य और शनि का प्रिय भोजन माना जाता है और यह माघ माह में खाने के लिए शुभ माना जाता है। कार्यक्रम में खिचड़ी के साथ मसालेदार चावल, मूली-खीरे का सलाद और धनिया मिर्च की चटनी भी परोसी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस धार्मिक अवसर पर खिचड़ी प्रसाद को भगवान सूर्य और शनि की कृपा प्राप्त करने का माध्यम माना। सभा में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल साह, पूर्व महासचिव मुकुल जोशी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट, गुड्डू, मोहित लाल साह, आशु बोरा, प्रोफेसर ललित तिवारी, राजीव लोचन साह, बबली, गिरीश भट्ट, चंद्र प्रकाश साह, दिनेश चंद्र, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, देवेंद्र लाल साह, दिनेश भट्ट, भगवान कुंवर भुवन बिष्ट, रूचिर शाह, गोविंद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर 2 फरवरी को सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सभा भवन में किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड