Connect with us

उत्तराखंड

*हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव, नामांकन पत्रों का वितरण, इन पदों के लिए बिके इतने प्रपत्र*

नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीके जोशी द्वारा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2023-2024 के चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों का वितरण प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ हुआ।

जिसमें अध्यक्ष के एक पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद के लिए दो उम्मीदवार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए दो उम्मीदवार, महिला उपाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन, महासचिव के एक पद के लिए दो उम्मीदवार, उपसचिव (प्रशासन) के एक पद के लिए दो उम्मीदवार, उपसचिव (प्रेस) के एक पद के लिए दो उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए दो उम्मीदवार लाईब्रेरीयन के एक पद के लिए चार उम्मीदवार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) चार पदो के लिए पॉच उम्मीदवार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद हेतु एक उम्मीदवार, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) पाँच पदो के लिए आठ उम्मीदवार, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद हेतु एक उम्मीदवार ने नामांकन खरीदे है। कुल पदो के लिए 58 नामांकन पत्र खरीदे गये।

आज निर्वाचन कमेटी द्वारा 12 अन्य अधिवक्ताओं की आपत्तियों पर पुःन विचार करते हुए मतदाता सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया। कुल मतदाता संख्या 1354 तक हो गई है। बैठक की अध्यक्षता  डी०के०जोशी द्वारा की गयी बैठक में पूरन सिंह रावत, विनोद तिवारी, हरेन्द्र बेलवाल, आई०डी० पालीवाल, सैय्यद कासीफ जाफरी, आलोक मेंहरा, मौ० मतलूब, घनश्याम जोशी, राज कुमार, वन्दना सिंह,  स्वाती वर्मा, रजनी सुप्याल लटवाल, वी० के० कपरवान, राजेश शर्मा, पंकज कपिल,  विनय चौहान आदि उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News