उत्तराखंड
*यहां पानी के बहाव में बहा ड्यूटी से लौट रहा चौकीदार, नदी किनारे मिला शव*
रामनगर। देर रात ड्यूटी से घर लौट रहा चौकीदार नदी में बह गया। उसका शव नदी के किनारे से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम कालूसिद्व निवासी वीर सिंह छोई गांव स्थित हनुमानधाम में चौकीदार था। बताया जा रहा है कि विगत 15 जुलाई की रात में ड्यूटी पूरी करने के बाद सुबह नदी के रास्ते अपने घर जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है की नदी पार करते समय वह तेज बहाव में बह गया।
इस बीच उन्हें किसी ने बहते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की। खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।







