उत्तराखंड
*यहां पड़ोसी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध पर धमकाने का आरोप*
रूड़की। यहां एक किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक करीब दो महीने से उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुत्री की तबियत बिगड़ी तो उसने बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था।
बताया कि बात नहीं मानने पर युवक उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







