Connect with us

उत्तराखंड

*यहां अराजक तत्वों ने दो टैंट में लगाई आग, सामान स्वाहा, पुलिस जांच में जुटी*

ज्योलीकोट/नैनीताल। समीपवर्ती गेठिया में स्थित कैंप साइड “कुरिया कैंप* में कल रात्रि दो टेंट में आग लगा दी गई। जिससे टैंट और उसके भीतर का सारा सामान जल कर खाक हो गया। आग लगाने की सारी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।

ज्योलीकोट निवासी मुन्ना लाल साह गेठिया स्थिपर्यटक कैंप चलाते हैं। पुलिस में दी गईं  नामजद तहरीर में मुन्ना साह ने बताया है कि बरसात के चलते बीते दिवस कैंप साइड को जल्दी बंद कर के घर आ गए थे। आज गुरुवार को जब वो सवेरे कैंप साइड में पहुंचे तो दो टेंट और उसके अंदर रखे पलंग,रजाई गद्दे सब जले हुए मिले। परिसर में लगे सीसी टीवी में गांव का ही एक युवक नंदन सिंह पुत्र गुलाब सिंह ज्वलनशील पदार्थ की मदद से आग लगाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

More in उत्तराखंड

Trending News