उत्तराखंड
डबल मर्डर: यहां एक व्यक्ति अपनी सास और पत्नी का गला रेत कर फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत जसपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी सास और पत्नी का गला रेत कर फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही आस पास हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत जसपुर मोहल्ला में डबल मर्डर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी और 65 वर्षीय सास की पाटल से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच चल रही है। घटना के विस्तृत विवरण का इंतजार है। साथ ही घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।







