Connect with us

उत्तराखंड

*दिल दहला देने वाला हादसाः टक्कर के बाद बाइकों में लगी आग, दो की गई जान*

उत्तराखंड के हल्द्वानी-चकलुवा मार्ग पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकलुवा स्थित वन विकास निगम के पास हुआ, जहां तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई और टक्कर के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों से चिंगारी निकली और पेट्रोल गिरते ही भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

 

More in उत्तराखंड

Trending News