Connect with us

Uncategorized

*हरगोविंद सुयाल राजकीय इंटर कॉलेज हल्द्वानी के मेधावी छात्रों का नैनीताल बैंक द्वारा हुआ सम्मान* *नैनीताल बैंक द्वारा हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया*।

*हरगोविंद सुयाल राजकीय इंटर कॉलेज हल्द्वानी के मेधावी छात्रों का नैनीताल बैंक द्वारा हुआ सम्मान*

नैनीताल बैंक द्वारा हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया

हल्द्वानी। बुधवार शहर के हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड हाइस्कूल की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों जतिन जोशी 99.20%, प्रियांशु जोशी 97.40%, वंशिका गुप्ता 97%, विशाल पंत 96.20%, सृष्टि 96%, मानस सती 95.80%, रोहित पंत 95.80%, मोनिका तिवारी 95%, पार्थ 94.60% और मोहित भट्ट 94.20% तथा इंटरमीडिएट मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले प्रशांत कैरा 92% और प्रतिभा जोशी 92% को नैनीताल बैंक हल्द्वानी क्षेत्रीय प्रबंधक  संजय लाल साह द्वारा सम्मानित किया गया।
बैंक द्वारा बागेश्वर में विवेकानन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडल सेरा बागेश्वर के कमल सिंह चौहान जिन्होंने उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में 99.20% अंक हासिल कर मेरिट में स्थान बनाया, को भी सम्मानित किया गया।
नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजय लाल साह ने समस्त छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए समस्त गुरुजनों को उनके सफल सानिध्य हेतु बधाई देते हुए सभी मेधावी छात्र – छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
संजय लाल साह ने आगे बताया कि नैनीताल बैंक प्रदेश भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने हेतु हमेशा तत्पर रहा है जिसके लिए हाल ही में बैंक द्वारा प्रदेश भर के मेधावी छात्राओं के लिए चेली- भुली छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है जिससे प्रदेश भर की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता हो सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News