नैनीताल
हलद्वानी: एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली महिला भी पूर्व में छात्र संगठन से जुड़ी रही है। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला ने तहरीर में बताया है कि एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष ने वर्ष 2018 में उससे अवैध संबंध बनाए। उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। वह उसके घर आकर अवैध संबंध बनाता था। इधर वर्ष 2019 में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के अनुसार वह बच्चा भी उसका है। आरोपी के पास पिस्तौल भी है जिससे उसे और उसके परिवार को खतरा है। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



						
					
						
						
									
																							
									
																							
									
																							
									
																							
									
																							

