Connect with us

उत्तराखंड

*हल्द्वानीः अवैध पार्किंग के खिलाफ चला अभियान, मचा हड़कंप*

हल्द्वानी में प्रशासन ने सोमवार को शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक के नेतृत्व में वर्कशॉप लाइन से टिकोनिया, ठंडी सड़क, तिकोनिया से नारिमन तक अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में परिवहन विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग की टीमें शामिल रही।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने कुल 45 चालान जारी किए, जबकि नगर निगम की टीम ने तीन दोपहिया वाहनों को सीज किया। इसके अलावा, सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति पाई गई तो उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान से क्षेत्र में हलचल मच गई और लोगों ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News